राष्ट्रीय एथलैटिक प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीते 7 पदक

Monday, Sep 10, 2018 - 10:18 AM (IST)

धर्मशाला : खेल नगरी धर्मशाला के सिंथैटिक ट्रैक में हुई पहली 400 मीटर राष्ट्रीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीते। रविवार को हुए इस एकदिवसीय दौड़ में 400 मीटर की अंडर 14, 16, 18 तथा अंडर 20 वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिसमें 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के दीपक ने स्वर्ण पदक, उत्तर प्रदेश के श्रीकांत मलिक ने रजत और रवि कुमार सिंह ने कांस्य, महिला वर्ग में दिल्ली की नीशु कुमारी ने स्वर्ण, हिमाचल की कृतिका शर्मा ने रजत और दिल्ली की अनुराधा ने कांस्य पदक जीता, वहीं अंडर-20 गल्र्ज में हिमाचल की अंजना स्वर्ण, पूजा रजत व अनीता ठाकुर कांस्य पदक जीते।

इसके अलावा अंडर-20 ब्वायज में हरियाणा के विक्रांत पंचाल ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के राहुल कदम ने रजत, अंडेमान निकोबार के मुफिद खान ने कांस्य, अंडर-18 ब्वायज में राजस्थान के आदेश ने स्वर्ण, तमिलनाडु के अविनाश ने रजत व राजस्थान के शरूप ने कांस्य पदक जीते। इसी आयु वर्ग की गल्र्ज मुकाबलों में तमिलनाडु की कैरलिन रोहेता ने स्वर्ण, हिमाचल की तमन्ना ने रजत व हिमाचल की गंगा ने कांस्य पदक जीता, अंडर-16 गल्र्ज में झारखंड की लोरैंस बेरला स्वर्ण, दिल्ली की पायल वोहरा रजत और हिमाचल की ज्योति ने कांस्य, ब्वायज में झारखड़ के रामचंद्र सांगा स्वर्ण, तमिलनाडु के आकाश ने रजत व पंजाब के अर्जुन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में खाद्य आपूॢत मंत्री किशन कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता धावकों को सम्मानित किया। इस मौके पर खेल विभाग संयुक्त निदेशक अर्जुन आवार्डी सुमन रावत मेहता, जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा, एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी.एस. गुलेरिया, महासचिव सी.पी. मेहता,
 कोषाध्यक्ष सुरेश कंवर व भूपेन्द्र ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।  

kirti