हिमाचल में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, 2 दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें मौसम का ताजा अपडेट

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 05:04 PM (IST)

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 15 अप्रैल तक शुष्क मौसम बना रहेगा। इस दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे आम जनजीवन सामान्य रहने की उम्मीद है। वहीं, 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

16 अप्रैल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 15 अप्रैल के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा। वहीं, 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनेगी, जबकि 17 अप्रैल को यह विक्षोभ और अधिक शक्तिशाली होकर मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में व्यापक बारिश और बर्फबारी ला सकता है। 

तापमान में आएगा उछाल

वहीं, हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। दिन के समय मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिलेगी, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News