Himachal Warp Up : जयराम की राठौर को नसीहत, पुलिस कर्मी की पिटाई पर हाईवे जाम, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Apr 03, 2021 - 07:49 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को नसीहत दे डाली है। वहीं राठौर ने भी मंडी से भाजपा पर निशाना साधा है। मंडी से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा भी अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ सुर छेडऩे लगे हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच के बाद युवक पॉजिटिव पाया गया है जबकि निजी अस्पातल में करवाए टैस्ट में उसकी रिपोर्ट नैगेटिव आई है। ऊना में एक महिला नशे की खेप के साथ गिरफ्तार की गई है। मनाली-लेह मार्ग पर हुए भू-स्खलन के दौरान पुलिस ने 2 पर्यटकों को रैस्क्यू किया है। पुलिस कर्मी से मारपीट के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

मुझे न बताएं राठौर, मैंने कहां करना है प्रचार : जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को नसीहत देते हुए कहा कि वह मुझे बाध्य नहीं करेंगे कि मैंने कहां जाना है कहां नहीं। उन्होंने कहा कि वह पहले पार्टी के कार्यकर्ता हैं इसलिए वह निगम के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कुलदीप राठौर को सलाह दी कि वह अपनी पार्टी को देखें और अच्छे से चलाएं।

जयराम सरकार के कार्यकाल में शिखर पर नहीं ढलान पर पहुंचा हिमाचल : राठौर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सही नेतृत्व की पहचान संकट की घड़ी में होती है। कोरोना वायरस के बीच सरकार किसी भी वर्ग को राहत प्रदान नहीं कर पाई है। शनिवार को मंडी में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 3 साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 नगर निगमों के चुनाव कांग्रेस के समय हुए विकास बनाम भाजपा के विनाश के बीच हो रहे हैं।

अनिल शर्मा ने भाजपा पर साधा निशाना, बाेले-मैं किसी पार्टी का बंधुआ मजदूर नहीं
नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान अपनी ही सरकार व पार्टी के निशाने पर रहे भाजपा के विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए पलटवार किया है। पत्रकार वार्ता में अनिल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शालीन व्यक्ति रहे हैं, मगर महेंद्र सिंह के सान्निध्य में अब वे भी झूठ बोलने लगे हैं।

पुलिस कर्मियों ने अपने ही साथी को पीटा, लोगों ने किया हाइवे जाम
हिमाचल प्रदेश में एक चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर अपने ही साथी के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पुलिस कर्मियों द्वारा अपने ही साथी जवान के साथ मारपीट करने की खबर जैसे ही लोगों को मिली तो लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मामले में जांच का आश्वासन दिया, जाकर तब लोग हाइवे से हटे।

दो हाॅस्पिटल में जांच, एक की रिपोर्ट पाॅजिटिव और एक की नेगेटिव
जी, हां, यह कमाल हुआ है नाहन के एक युवक के साथ। उसने हिमाचल प्रदेश के नाहन मेडिकल काॅलेज में कोरोना का टेस्ट कराया जहां उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई, वहीं कुछ घंटों बाद युवक ने एक निजी अस्पताल में टेस्ट कराया तो वहां उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। युवक अब इस असमंजस में है कि किस रिपोर्ट पर वह यकीन करें। वहीं कोविड टेस्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन, पुलिस के रेस्क्यू से बचे दो पर्यटक
हिमाचल प्रदेश में मनाली-लेह मार्ग पर शनिवार सुबह भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण इस पर यातायात बंद कर दिया गया है। मार्ग पूरी तरह से बहाल न होने तक वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मार्ग अवरुद्ध होने का कारण दारचा से आगे वाहनों को जाने नहीं दिया जा रहा है। लाहुल-स्पीति पुलिस के अनुसार जबतक मार्ग बहाल नहीं होता तब तक इस मार्ग पर वाहनों को आगे जाने नहीं दिया जाएगा।

आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी कांग्रेस
पार्टी प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी के उपयोग के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी। कांग्रेस ने सीएम पर नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता की उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि सीएम ने धर्मशाला और मंडी नगर निगम में चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी मशीनरी का उपयोग किया है।

रेन शैल्टर के पास नशे की खेप लेकर खड़ी थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बंगाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नलवाड़ी के समीप पुलिस ने एक 34 वर्षीय महिला से अफीम पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम चैकिंग हेतु क्षेत्र में मिशन पर जा रही थी तो इस दौरान पुलिस ने रेन शैल्टर के साथ खड़ी एक महिला की शक के आधार पर तलाशी ली।

सोलन में बाेले सीएम जयराम, अनिल शर्मा को मंडी में जाकर देंगे जवाब
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को वह मंडी में जाकर ही जवाब देंगे। उन्होंने सोलन के वार्ड नम्बर-8 में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनिल शर्मा यह कह रहे कि वे भाजपा में बंधुआ बनकर रह गए हैं। भाजपा के टिकट से वह मंडी से चुनाव जीते और सरकार में मंत्री भी बने लेकिन लोकसभा चुनाव में अपने पुत्र को चुनाव लड़ाने के लिए हमें छोड़कर चले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News