हिमाचल का 10वीं टॉपर अथर्व बनना चाहता है Scientist

Monday, Apr 29, 2019 - 03:21 PM (IST)

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। बता दें कि मेरिट में पिछली बार की तरह बेटियां का दबदबा रहा है। हमीरपुर के नादौन गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा के अथर्व ठाकुर ने 700 में से 691 अंक हासिल कर 98.71 फीसदी के साथ प्रदेशभर में टॉप किया है। अथर्व का जन्म 10 जून 2003 में हुआ।

खास बात यह है कि उसने साइस और कंप्यूटर में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा, हिंदी, सोशल साइंस और संस्कृत में अथर्व ने 99-99 अंक झटके। अथर्व का कहना है कि वह भविष्य में साइंस्टिट बनना चाहता है। वहीं मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर तीन बच्चे हैं। पहले मंडी के धर्मपुर इलाके के मढ़ी के सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल के पारस ने 690 फीसदी अंक हासिल किए। दूसरे में बिलासपुर के एस विद्या मंदिर हाई स्कूल, नम्होल के ध्रुव ने 690 फीसदी अंक हासिल किेए। तीसरे स्थान पर दो लड़कियां रही।
 

Ekta