CM सुक्खू ने कहा, पैंशनर्ज के लंबित मैडीकल बिलों की एक माह के भीतर होगी अदायगी, 2 जिलों में कोहरे का अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Monday, Dec 08, 2025 - 11:02 PM (IST)
हिमाचल डैस्क: हिमाचल में पैंशनर्ज के लंबित मैडीकल बिलों की अदायगी सरकार एक माह के भीतर कर देगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। राज्य की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों विशेषकर लाहौल-स्पीति और किन्नौर के पर्वतीय दर्रों में रविवार रात्रि और सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: पैंशनर्ज के लंबित मैडीकल बिलों की एक माह के भीतर होगी अदायगी : सुक्खू
हिमाचल में पैंशनर्ज के लंबित मैडीकल बिलों की अदायगी सरकार एक माह के भीतर कर देगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
Shimla: चोटियों पर ताजा बर्फबारी, ठंड का प्रकोप बढ़ा, 2 जिलों में कोहरे का अलर्ट
राज्य की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों विशेषकर लाहौल-स्पीति और किन्नौर के पर्वतीय दर्रों में रविवार रात्रि और सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है।
Kangra: लावारिस धनराशि के उपयोग को लेकर कानून बनाने की शांता कुमार ने की वकालत
2 लाख करोड़ रुपए की धनराशि विभिन्न बैंकों व अन्य संस्थानों में पड़ी होने को लेकर शांता कुमार ने उक्त धनराशि का उपयोग विपदा ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए करने की बात को दोहराया है।
Mandi: पैंशनर्ज को 3 साल से आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला : जयराम
प्रदेश के पैंशनर्ज कांग्रेस सरकार के रवैये से बहुत हताश हैं क्योंकि 3 साल से उन्हें झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला है। पैंशनर्ज को सरकार समय पर पैंशन ही नहीं दे पा रही है, बाकी सुविधाएं मिलना तो दूर की बात है।
Shimla: संजौली मस्जिद निर्माण को वैधता दिलाने के लिए एमसी आयुक्त को करेंगे आवेदन : नजाकत अली
राजधानी शिमला के संजौली मस्जिद को लेकर जारी विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। एक ओर ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन ने मस्जिद निर्माण को वैधता दिलाने के लिए नगर निगम शिमला के आयुक्त के पास औपचारिक आवेदन देने का निर्णय लिया है...
Sirmour: उत्तराखंड के दसऊ मंदिर से गिरिपार क्षेत्र के लिए रवाना हुए श्री चालदा महासू महाराज
उत्तराखंड के जौनसार-बावर के गांव दसऊ मंदिर में ढाई साल प्रवास के बाद श्री चालदा महासू महाराज जी की पवित्र बरवांश यात्रा सोमवार 8 दिसम्बर को प्रारंभ हो गई।
Shimla: विधायक संजय अवस्थी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश
प्रदेश हाईकोर्ट ने विधायक संजय अवस्थी के खिलाफ भ्रष्टाचार और जालसाजी के आरोपों से जुड़े मामले में प्रदेश सरकार को ताजा स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
Shimla: 3 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर सामने आएगा सरकार का विजन, आपदा प्रभावितों को मिलेगी राहत
राज्य सरकार के अपने 3 वर्ष के अवसर पर मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सरकार का विजन सामने आएगा। इसके तहत सरकार अपने 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए कुछ लक्ष्यों को निर्धारित करके आगे बढ़ेगी।
Shimla: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी हिमाचल को सड़क व पुल नैटवर्क की सौगात : कंगना रनौत
सांसद कंगना रनौत ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर सीमा सड़क संगठन के प्रोजैक्ट दीपक द्वारा निर्मित 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल उद्घाटन किया।
Himachal: इंटरव्यू के लिए बद्दी गया 23 वर्षीय युवक हुआ लापता, 30 नवंबर से आ रहा है फोन बंद
उपमंडल फतेहपुर की उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आते क्षेत्र नेरना का 23 वर्षीय युवक करणवीर पुत्र अमरीक सिंह लापता हो गया है।

