मौसम विभाग का पूर्वानुमान हुआ फेल, CM सुक्खू पर BJP विधायक सुधीर शर्मा की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Thursday, Oct 23, 2025 - 11:47 PM (IST)
हिमाचल डैस्क: शिमला और मंडी में गुरुवार को मौसम के मिजाज ने लोगों को हतप्रभ किया और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत शिमला व मंडी में मानसून की तरह बारिश हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचली हितों व वित्तीय मामलों की पैरवी करने के लिए फिर दिल्ली जा सकते हैं। प्रदेश के स्कूलों में अब विद्यार्थियों के पढ़ाई और विकास को होलिस्टिक प्रोग्रैस कार्ड के माध्यम से मापा जाएगा। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के साथ ही सभी मंत्री व सरकार के नेता प्रदेश को लोगों तथा सभी हितधारकों को गुमराह कर रहे हैं। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मिलने आज उनके मैक्लोडगंज स्थित निवास पर सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा और उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा ने शिष्टाचार भेंट की। कांगड़ा-कछियारी बाईपास पर हुए सड़क हादसा में एक दंपति की मौत हो गई।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
मौसम विभाग का पूर्वानुमान हुआ फेल, शिमला-मंडी में मानसून की तरह बरसे बादल, गोंदला में गिरे बर्फ के फाहे
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मंडी में गुरुवार को मौसम के मिजाज ने लोगों को हतप्रभ किया और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत शिमला व मंडी में मानसून की तरह बारिश हुई, जबकि भुंतर, जुब्बड़हट्टी, नारकंडा व सुंदरनगर में बारिश हुई तथा बुधवार रात्रि को गोंदला में बर्फ के फाहे गिरे हैं।
हिमाचल के हितों व वित्तीय मामलों की पैरवी करने फिर दिल्ली जाएंगे CM सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचली हितों व वित्तीय मामलों की पैरवी करने के लिए फिर दिल्ली जा सकते हैं। अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 29 व 30 अक्तूबर को समय मिलने पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं 16वें वित्तायोग अध्यक्ष डाॅ. अरविंद पनगढ़िया से मुलाकात कर सकते हैं।
नंबरों और ग्रेड की टैंशन खत्म! अब हिमाचल के स्कूलों में इस 'नए कार्ड' से तय होगा बच्चों का भविष्य
प्रदेश के स्कूलों में अब विद्यार्थियों के पढ़ाई और विकास को होलिस्टिक प्रोग्रैस कार्ड के माध्यम से मापा जाएगा। प्रदेश में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कई कार्यशालाएं भी करवाई जा चुकी हैं, जहां शिक्षकों को इस बारे जानकारी दी गई और उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
CM सुक्खू पर BJP MLA सुधीर शर्मा की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, कांग्रेस ने किया पलटवार
धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है। इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक पर तीखा हमला बोला है और इसे उनकी हताशा का प्रतीक बताया है।
जयराम ठाकुर का बड़ा आराेप, बाेले-पंचायत चुनाव के नाम पर प्रदेश की जनता काे गुमराह कर रही सरकार
पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के साथ ही सभी मंत्री व सरकार के नेता प्रदेश को लोगों तथा सभी हितधारकों को गुमराह कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब सरकार कह रही है कि चुनाव निर्धारित समय पर होंगे तो अब तक रोस्टर जारी क्यों नहीं हुआ।
मैक्लोडगंज में दलाईलामा से मिले सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जानिए क्या हुआ खास
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मिलने आज उनके मैक्लोडगंज स्थित निवास पर सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा और उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भारत, नेपाल और अन्य देशों से आए 300 से अधिक श्रद्धालु भी उनके दर्शनों के लिए उपस्थित थे।
दिल को झिंझोड़ कर रख देगा यह हादसा, डंगे से टकराई वैन, दो मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया
कांगड़ा-कछियारी बाइपास पर गुरुवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार मारुति वैन सड़क किनारे बने पत्थर के डंगे (दीवार) से जा टकराई, जिसमें एक दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। इस भयानक टक्कर में उनके दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए।
दुखद: रजियाणा के युवक की सड़क हादसे में मौत, 30 नवम्बर को बनना था दूल्हा
रानीताल में बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में रजियाणा के 28 वर्षीय युवक अभिषेक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभिषेक की अगले महीने 30 नवम्बर काे शादी तय थी, जिसकी तैयारियां घर पर जोरों पर चल रही थीं, लेकिन एक दुर्घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
डमटाल में संदिग्ध हालात में मिले गौवंश के शव, हिन्दू संगठनों ने दोषियों के खिलाफ मांगी सख्त कार्रवाई
इंदौरा उपमंडल के डमटाल क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब ठाकुर राम गोपाल मंदिर की गौशाला के पास बड़ी संख्या में गौवंशों के शव पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे निर्मम हत्या करार देते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
होटल की चौथी मंजिल से गिरकर कुल्लू के युवक की माैत, पुलिस जांच में जुटी
शिमला जिला के उपमंडल रामपुर बुशहर के दत्तनगर में गुरुवार काे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक होटल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

