मुख्यमंत्री ने पांगी वासियों को दीं करोड़ों रुपए की विकासात्मक परियोजनाएं, फिर बदलेगा मौसम, 17 से रहेगा ऑरैंज अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Monday, Apr 14, 2025 - 11:05 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को जिला चम्बा के पांगी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ों रुपए लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मैदानी इलाकों में अब पारा फिर चढ़ने लगा है। राजधानी शिमला में सोमवार को हल्के बादलों के साथ खिली धूप के बावजूद तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ा लेकिन मैदान फिर से तपने लग गए हैं।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: मुख्यमंत्री ने पांगी वासियों को समर्पित की करोड़ों रुपए की विकासात्मक परियोजनाएं
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को जिला चम्बा के पांगी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ों रुपए लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।
Shimla: मंगलवार से बदलेगा मौसम, 17 से रहेगा ऑरैंज अलर्ट
मैदानी इलाकों में अब पारा फिर चढ़ने लगा है। राजधानी शिमला में सोमवार को हल्के बादलों के साथ खिली धूप के बावजूद तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ा लेकिन मैदान फिर से तपने लग गए हैं।
Kangra: सोशल मीडिया पर युवक ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप बाद में निगली जहरीली वस्तु
डाडासीबा में सोमवार को एक अभिषेक धीमान नामक युवक ने डाडासीबा पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाने के बाद जहरीली वस्तु निगल ली। जिसके बाद डाडासीबा पुलिस थाने में हड़कम्प मच गया।
Kangra: जेल से फरार हुआ कैदी, शाम को फिर पकड़ा
जिला मुख्यालय धर्मशाला के तहत स्थित जिला जेल एवं सुधार गृह से सोमवार को एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे के करीब साफ-सफाई के बहाने कैदी मौका देखकर फरार हो गया है।
Shimla: पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थायी समाधान : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्गम पांगी घाटी के धनवास में 1 मैगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखी। इस परियोजना को लगभग 10.50 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से नवम्बर, 2025 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
Kangra: घोटाले के बाद प्रदेश के अधिकारियों ने कर्मचारियों पर बनाया दबाव : अनुराग
बिजली परियोजनाओं में घोटालों का जिक्र करते हुए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को जंडौर में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि घोटाले के बाद प्रदेश के अधिकारियों ने कर्मचारियों पर दबाव बनाया।
Una: झगड़े में बीच बचाव करने गए व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
लड़ाई-झगड़ा करने वालों को रोकने व उनका बीच-बचाव करने गए व्यक्ति को अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। जिस पर पुलिस ने शिकायतकर्त्ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
Shimla: कांग्रेस ने सदैव डा. अम्बेदकर को अपमानित किया : जयराम
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने सदैव संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेदकर को अपमानित किया।
Una: दिल्ली से श्रद्धालुओं ने चढ़ाया मां चिंतपूर्णी के दरबार में चांदी का छत्र
विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करते हैं।
Chamba: बहन चामुंडा से मिलने देवीकोठी से रवाना हुई बैरेवाली माता
चुराह के देवीकोठी से बैरेवाली भगवती अपनी देवी बहन चामुंडा माता से मिलने के लिए चम्बा रवाना हो गई हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ कारदारों सहित करीब पांच दिनों तक लगभग 125 किलोमीटर का सफर पैदल तय करके माता चम्बा पहुंचेंगी।