मणिकर्ण में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आकर 6 लोगों की मौत, चैत्र नवरात्रों के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 11:09 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गुरुद्वारे के पास अचानक भूस्खलन होने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। चैत्र नवरात्रों के पहले दिन मां सिमसा के दरबार में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उधर, नि:संतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति हेतु मंदिर परिसर में सोई हुई हैं।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Himachal: कुल्लू के मणिकर्ण में बड़ा हादसा, गुरुद्वारे के पास भूस्खलन की चपेट में आकर 6 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गुरुद्वारे के पास अचानक भूस्खलन होने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Mandi: चैत्र नवरात्रों के पहले दिन मां सिमसा के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, संतान सुख की आस में महिलाओं ने दिया 'धरना'
चैत्र नवरात्रों के पहले दिन मां सिमसा के दरबार में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उधर, नि:संतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति हेतु मंदिर परिसर में सोई हुई हैं।

Sirmour: 15 हाथियों को रास आ रहे सिरमौर के जंगल, पांवटा साहिब बना स्थायी घर
सिरमौर के जंगल हाथियों को खूब रास आ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 14 से 15 हाथियों ने पांवटा साहिब घाटी के जंगलों को ही अपना स्थायी घर बना लिया है।

Solan: साढ़े 6 लाख रुपए के गहनों की चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
जिला की धर्मपुर पुलिस ने करीब साढ़े 6 लाख रुपए के गहनों की चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी पर पहले भी 6 मामले शिमला व सोलन में दर्ज हैं।

Weather Update: राज्य में मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा, 3 अप्रैल को बारिश के आसार
लगातार खिल रही धूप के बावजूद भी अधिकतम तापमान में कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है। ऊना में शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है और यहां रविवार को 33 डिग्री अधिकतम तापमान रहा है।

Shimla: एचपीयू के शिक्षकों ने फिर उठाई सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाने की मांग
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (हपुटा) ने एक बार फिर शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग उठाई है। इस मामने को हपुटा के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन व प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया है।

Sirmour: 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जिला सिरमौर के एक गांव में महज 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।

Shimla: एचपीयू बढ़ाएगा संबद्धता प्राप्त कालेजों की एफिलिएशन फीस
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विद्यार्थियों के अलावा संबद्धता प्राप्त कालेजों पर आर्थिक भार बढ़ेगा।

mandi: महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, तीनों स्वस्थ
नेरचौक मैडीकल कालेज में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। भावना देवी पत्नी विभीषण कुमार गांव देवधर बालीचौकी का कहना है कि जब वे चैकअप करवाने अस्पताल गए थे तो डाक्टरों ने बताया गया कि उनके पेट में 3 बच्चे हैं।

Shimla: पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, राेहड़ू के स्नैल में 3.06 किलोग्राम चरस सहित उत्तराखंड का तस्कर काबू
शिमला जिला के उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत आते स्नैल में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस के डिटैक्शन सैल शिमला और रोहड़ू पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 3.06 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News