पंजाब के 20 रूटों पर बंद रही HRTC की बस सेवाएं, मंगलवार से सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, 26 को रहेगा यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 23, 2025 - 11:27 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: पंजाब में एचआरटीसी बसों में कभी भिंडारावाले के पोस्टर तो कभी काले स्प्रे से खालिस्तान लिखने के मामले के बाद निगम प्रबंधन ने पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। सोमवार रात्रि से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 25 से 27 मार्च तक राज्य में मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: पंजाब के 20 रूटों पर बंद रही HRTC की बस सेवाएं
पंजाब में एचआरटीसी बसों में कभी भिंडारावाले के पोस्टर तो कभी काले स्प्रे से खालिस्तान लिखने के मामले के बाद निगम प्रबंधन ने पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं।

Shimla: मंगलवार से सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, 26 को रहेगा यैलो अलर्ट
राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। सोमवार रात्रि से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 25 से 27 मार्च तक राज्य में मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है।

Shimla: प्रदेश को हरित ऊर्जा, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने का कार्य कर रही सरकार : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

Shimla: एचपीयू में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए स्किल डिवैल्पमैंट कोर्स होगा अनिवार्य
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में स्किल डिवैल्पमैंट कोर्स करना अनिवार्य किया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के बाद विद्यार्थियों को कम से कम 3 से 6 माह का स्किल डिवैल्पमैंट कोर्स करवाया जाएगा।

Hamirpur: रोमांचक मैच में अभिनेता 11 ने नेता 11 को 2 विकेट से हराया
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की टीबी मुक्त भारत पहल के अन्तर्गत मुंबई के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में नेता बनाम अभिनेता मैत्री क्रिकेट मैच डे-नाइट टी 20 का आयोजन हुआ।

Kangra: 15 कानूनगो को पदोन्नत कर बनाया नायब तहसीलदार
गत दिवस कानूनगो से पदोन्नत कर नए तहसीलदार बनाए जाने से मुख्यमंत्री का वह बयान चरितार्थ हो गया, जब 8 मार्च को गग्गल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पटवारी- कानूनगो संघ को आश्वासन दिया था कि पदोन्नति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Mandi: सुंदरनगर में अज्ञात युवकों ने लगाए विवादित नारे, लोगों में दहशत
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर में शनिवार रात को पहली सांस्कृतिक संध्या समाप्त होने के बाद युवाओं की एक टोली द्वारा शहर की सड़कों पर सरेआम विवादित नारे लगाने का मामला सामने आया है।

Shimla: विधानसभा में सोमवार से शुरू होगी कटौती प्रस्तावों पर चर्चा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार यानि 24 मार्च से वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों की अनुदान मांगों व कटौती प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी।

Shimla: बीपीएल परिवारों के चयन में प्रधान नहीं कर पाएंगे मनमानी, नई सूचियां होंगी तैयार
बीपीएल परिवारों के चयन में अब प्रधान कोई मनमानी नहीं कर पाएंगे, अपितु नई अधिसूचना जारी होने के उपरांत बीपीएल परिवारों के चयन में पारदर्शिता आएगी।

Bilaspur: हैवानियत की सारी हदें पार, 6 साल की मासूम से दुराचार
जिले के एक गांव में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी पीड़िता की जान-पहचान का था। महिला पुलिस थाना में पीड़िता की माता की शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध बलात्कार सहित पोक्सो एकट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News