दिसम्बर 2025 तक होगा 72 मैगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन : सुक्खू, वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र पर लगेगी मुहर, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2025 - 11:45 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि दिसम्बर 2025 तक हिमाचल प्रदेश में 7 परियोजनाओं से 72 मैगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 13 फरवरी को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में मार्च माह में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र पर मुहर लगेगी। बजट सत्र का शुभारंभ मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में होगा।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: दिसम्बर 2025 तक होगा 72 मैगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि दिसम्बर 2025 तक हिमाचल प्रदेश में 7 परियोजनाओं से 72 मैगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

Shimla: कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 13 फरवरी को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में मार्च माह में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र पर मुहर लगेगी। बजट सत्र का शुभारंभ मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में होगा।

Shimla: नशे के मुद्दे पर राजनीति कर रही भाजपा : संजय अवस्थी
प्रदेश में विपक्ष दल भाजपा के नेता नशे के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को शिमला से जारी बयान में कहा कि भाजपा को युवाओं की चिंता नहीं है।

Mandi: आईआईटी मंडी को मिली 85,000 अमरीकी डॉलर की सहायता राशि
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी) को अमरीका में रहने वाले आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र मोहिंद्र एल. नैय्यर से 85,000 अमरीकी डॉलर का दान प्राप्त हुआ है।

Shimla: स्वर्ग प्रवास से लौटे देवताओं ने वर्ष फल बताया, इस वर्ष होंगी यह घटनाएं
उपमंडल रामपुर के स्वर्ग प्रवास से लौटे देवताओं ने वर्ष फल बताया। देवताओं ने अपने क्षेत्र में पुजारी व गुरु के माध्यम से वर्ष फल की जानकारी दी। इस वर्ष फल के अनुसार इस वर्ष आग की घटनाएं होंगी और साथ सूखा रहने व प्राकृतिक जल स्त्राेतों में भी पानी की कमी होगी।

Una: 20.70 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार
मादक द्रव्य पदार्थों के विरुद्ध गगरेट पुलिस द्वारा छेड़े गए विशेष अभियान के तहत बुधवार को दौलतपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत पिरथीपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवक 20.70 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) की खेप के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

Mandi: सावन बरवाल बना भारत का गोल्डन ब्वाय, दौड़ का बनाया नया रिकार्ड
हजार मीटर दौड़ में राष्ट्रीय खेल का नया कीर्तिमान बनाने वाले रड़ा भखेड़ (ऐहजू) गांव के सावन बरवाल ने अब पुन: 5 हजार मीटर दौड़ में नया रिकार्ड बनाकर गोल्डन ब्वाय ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया है।

Sirmour: डेढ़ किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज
सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने बुधवार को पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार हैलीपैड के समीप एक शख्स को करीब डेढ़ किलो चरस के साथ रंगे हाथों पकड़ा। जानकारी के अनुसार लायक राम उर्फ नोरिया (46) पुत्र देई राम साथ लगते शिमला जिला के गांव छांजा तहसील कुपवी का रहने वाला है।

Solan: सोलन में काला पीलिया से युवक की माैत
शहर के एक युवक को बुधवार माल रोड पर चक्कर आ गया और वह बेहाेश हो गया, जिसे तुरंत एम्बुलैंस से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Mandi: रांगचा फागली में देउलों ने मुखौटे पहने घर-घर जाकर किया नृत्य, बुरी शक्तियां भगाईं
बालीचौकी क्षेत्र की थाटा पंचायत के रांगचा व कांढा पंचायत के नहरा और शेगली में फाल्गुन संक्रांति के उपलक्ष्य पर फागली उत्सव का आगाज बड़ी धूमधाम से किया गया। परंपरा के अनुसार देउलुओं ने मुखौटे पहनकर हारियानों के घर-घर जाकर नृत्य किया।

Kullu: देवता की भविष्यवाणी, इन स्थलों से की छेड़छाड़ तो हो जाएं प्रलय को तैयार  
जिला कुल्लू में बुधवार सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में देवी-देवताओं के स्वर्ग प्रवास से लौटते ही 400 से अधिक देवालयाें के कपाट खुल गए। उसके बाद दोपहर बाद तक देवालयों में देव कारज चलते रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News