4 दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर निकले कोरोना पॉजिटिव, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 11:47 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया, लेकिन प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों की तपिश अभी भी बरकरार है।  दिवसीय दौरे पर अपने परिजनों संग शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिना सप्लीमैंट ऑक्सीजन विश्व की 10वीं सबसे ऊंची चोटी नेपाल की माऊंट अन्नपूर्णा फतह करने के बाद लापता हुई हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की पवर्तारोही 28 वर्षीय बलजीत कौर का रैस्क्यू करने में कामयाबी मिल गई है। भारत समेत दुनिया के 20 विकासशील देशों में वैश्विक रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग में ऊर्जा संक्रमण के लिए पर्यावरण नवाचार का नया रोडमैप धर्मशाला में तैयार होगा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं 371 नए पॉजिटिव केस आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 100 मैगावाट ऊहल-3 जलविद्युत परियोजना को मई, 2024 तक क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। उद्योग, आयुष व संसदीय कार्य मंत्री के साथ नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासनकाल के समय स्मार्ट सिटी राशि का दुरुपयोग किया गया है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस दहशत में है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 25 विभागों में पीएचडी की 173 सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा 4 मई को होगी।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

अटल टनल व कोकसर में गिरे बर्फ के फाहे, शिमला में बारिश से मौसम कूल-कूल
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया, लेकिन प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों की तपिश अभी भी बरकरार है। वहीं सोलन जिला में भी बारिश हुई है। सिरमौर व ऊना में करीब 38 डिग्री अधिकतम तापमान रहा है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को भी ओरैंज अलर्ट का पूर्वानुमान बताया गया है और ऐसे में मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व सीएम ने किया स्वागत
4 दिवसीय दौरे पर अपने परिजनों संग शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कल्याणी हैलीपैड पर उनका हैलीकॉप्टर उतरा। वह यहां परिवार के 8 सदस्यों सहित 28 लोगों के काफिले में 4 हैलीकाप्टरों में यहां पहुंची हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सहित मंत्रियों व अधिकारियों ने राष्ट्रपति का ग्रैंड वैलकम किया और पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटव, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बार उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा की है। बता दें कि जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे में शामिल होना था। इसके चलते तय प्रोटोका‍ॅल के तहत उन्होंने अपना कोविड टैस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

रैस्क्यू टीम ने लापता पर्वतारोही बलजीत कौर को जीवित खोज निकाला
बिना सप्लीमैंट ऑक्सीजन विश्व की 10वीं सबसे ऊंची चोटी नेपाल की माऊंट अन्नपूर्णा फतह करने के बाद लापता हुई हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की पवर्तारोही 28 वर्षीय बलजीत कौर का रैस्क्यू करने में कामयाबी मिल गई है। रैस्क्यू टीम उन्हें जीवित खोज निकालने में कामयाब रही। उन्हें काठमांडू के अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पर उनका इलाज चला हुआ है। 

G-20 सम्मेलन के लिए धर्मशाला पहुंचे 20 देशों के मेहमान
भारत समेत दुनिया के 20 विकासशील देशों में वैश्विक रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग में ऊर्जा संक्रमण के लिए पर्यावरण नवाचार का नया रोडमैप धर्मशाला में तैयार होगा। बुधवार से 20 अप्रैल तक चलने वाले जी-20 सम्मेलन में पर्यावरण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा व अनुसंधान आदि मुद्दों पर सभी देशों के वैज्ञानिक मंथन करेंगे। 

हिमाचल में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 371 नए पॉजिटिव केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 2 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार कोराेना संक्रमण से बिलासपुर जिला में 90 वर्षीय और चम्बा में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित के 371 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

सीएम ने ऊहल-3 जलविद्युत परियोजना को मई, 2024 तक क्रियाशील बनाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 100 मैगावाट ऊहल-3 जलविद्युत परियोजना को मई, 2024 तक क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस विद्युत परियोजना के क्षतिग्रस्त पेनस्टॉक को 8 माह के भीतर बदलने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की स्थापना में पहले ही देरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री यहां ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

भाजपा शासनकाल में स्मार्ट सिटी राशि का हुआ दुरुपयोग, काम के नाम पर शहर में डंगे लगाए
उद्योग, आयुष व संसदीय कार्य मंत्री के साथ नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासनकाल के समय स्मार्ट सिटी राशि का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में काम के नाम पर डंगे लगाए गए हैं। हर्षवर्धन चौहान ने विशेष बातचीत में कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में दहशत, 4 माह की सरकार पर भरोसा नहीं 
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस दहशत में है। इसी कारण उसे अपनी 4 माह की सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्होंने विशेष बातचीत में आरोप लगाया कि चुनावों को हाईजैक करने के लिए बल्क में वोट बनाए जा रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा अपने काम की बदौलत चुनाव को जीतेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सरकार को अपने ऊपर जो भरोसा होना चाहिए था, जो नहीं है।

HPU के 25 विभागों में भरी जाएंगी पीएचडी की 173 सीटें, प्रवेश परीक्षा 4 मई को
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 25 विभागों में पीएचडी की 173 सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा 4 मई को होगी। सत्र 2022-23 के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलग-अलग विषयों के लिए कई परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। प्रवेश परीक्षा सुबह व दोपहर के सत्र में आयोजित होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News