हिमाचल में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, कुल्लू के बंजार में भीषण अग्निकांड, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 11:27 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 422 पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिला में आए हंै। संक्रमितों में बिलासपुर 30, चम्बा 10, हमीरपुर 71, कांगड़ा 126, किन्नौर 7, कुल्लू 8, लाहौल-स्पीति 7, मंडी 85, शिमला 23, सिरमौर 21, सोलन 20 व ऊना के 14 मरीज शामिल हैं। उपमंडल मुख्यालय बंजार के पुराने बस अड्डे में सोमवार तड़के 2 बजे आग लगने से 9 दुकानें व 4 रिहायशी मकान जलकर राख हो गए, वहीं 5 दुकानों और 2 रिहायशी मकानों को आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण अग्निकांड में करीब 2 करोड़ के नुक्सान का आकलन किया गया है, लेकिन प्रभावितों की ओर से करीब 4 करोड़ का नुक्सान बताया जा रहा है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में 18 को रात्रि भोज देंगे राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अप्रैल को अपने पहले दौरे पर शिमला पहुंच रही हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पहुंचने पर उनकी अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति के सम्मान में 18 अप्रैल को राज्यपाल की तरफ से रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।

4 दिन तक साफ रहेगा मौसम, 15 से फिर सताएगा
पिछले कुछ दिनों से साफ चल रहा मौसम आगामी चार दिनों तक राहत देगा, जबकि 15 अप्रैल से फिर से बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक गर्त के रूप में होने के कारण 15 व 16 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर वर्षा व हिमपात होगा, लेकिन 11 से 14 अपै्रल तक मैदानी/निचले, मध्य व ऊंचे क्षेत्रों में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।

पंजाब के युवक ने किराए के कमरे में लगाया फंदा
राजधानी के चक्कर में 17 साल के एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। तीन दिनों के भीतर आत्महत्या का यह तीसरा मामला है, जिससे शिमला शहर दहल उठा है। यह नाबालिग युवक मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है और अपनी मां व भाई के साथ चक्कर में किराए के मकान में रह रहा था, लेकिन रात्रि में उसने उस समय कमरे में फंदा लगा लिया, जब उसकी मां व भाई दूसरे कमरे में सोए हुए थे।

हिमाचल में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 422 लोग कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 422 पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिला में आए हंै। संक्रमितों में बिलासपुर 30, चम्बा 10, हमीरपुर 71, कांगड़ा 126, किन्नौर 7, कुल्लू 8, लाहौल-स्पीति 7, मंडी 85, शिमला 23, सिरमौर 21, सोलन 20 व ऊना के 14 मरीज शामिल हैं।

मंडी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है : सुक्खू
नादौन प्रवास के दौरान गौना में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अभी चुनावों के लिए समय है और इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की सदस्यता बारे पूछे जाने पर कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें इतनी बड़ी सजा सुनाई गई हो और सजा पर इतनी तुरंत कार्रवाई भी कर दी गई।

कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव को न्यायिक हिरासत में भेजा
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पोस्ट कोड 965 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को विजीलैंस ने सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग में विभिन्न पोस्ट कोड के तहत अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भीषण अग्निकांड, 9 दुकानें व 6 मकान राख
उपमंडल मुख्यालय बंजार के पुराने बस अड्डे में सोमवार तड़के 2 बजे आग लगने से 9 दुकानें व 4 रिहायशी मकान जलकर राख हो गए, वहीं 5 दुकानों और 2 रिहायशी मकानों को आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण अग्निकांड में करीब 2 करोड़ के नुक्सान का आकलन किया गया है, लेकिन प्रभावितों की ओर से करीब 4 करोड़ का नुक्सान बताया जा रहा है।

फर्जी डिग्री मामला: एस.आई.टी. ने स्टेट फोरैंसिक लैब को भेजा रिमाइंडर
मानव भारती फर्जी डिग्री केस में एस.आई.टी. जल्द ही सप्लीमैंटरी चार्जशीट अदालत में पेश होकर दाखिल करेंगी। इसी कड़ी में एस.आई.टी. ने स्टेट फोरैंसिक लैब को भी एक रिमाइंडर भेजा है। इसके तहत कुछ फर्जी डिग्रियों और लिखावट से जुड़ी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

चुनाव घोषणा के बाद फर्जी वोट बनाने को लेकर सियासत गरमाई
नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद फर्जी वोट बनाए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। राज्य में प्रमुख विपक्षी दल एवं निगम की सत्ता पर काबिज रही भाजपा इसकी शिकायत करने के लिए सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी के नेतृत्व में राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय पहुंची।

432 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
थाना पतलीकूहल के अंतर्गत देर रात एक व्यक्ति से 432 ग्राम चरस बरामद की गई। जानकारी के अनुसार थाना पतलीकूहल की टीम जब रात्रि गश्त पर थी तो एक व्यक्ति नग्गर से पतलीकूहल की तरफ  जा रहा था जोकि सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और उसने एक बैग फैंक दिया। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से 432 ग्राम चरस बरामद हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News