मुंबई में इंगलैंड के खिलाफ खेलेगी हिमाचल टीम की ऑल राऊंडर खिलाड़ी

Thursday, Feb 21, 2019 - 10:47 PM (IST)

धर्मशाला (नरेश): मुंबई में भारत व इंगलैंड के बीच शुरू होने वाली 3 दिवसीय मैचों की सीरीज में हिमाचल टीम की ऑल राऊंडर खिलाड़ी हरलीन दियोल इंगलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरप्रीत कौर के घायल होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हरलीन को भारतीय टीम स्वायड के लिए रखा है। भारतीय टीम की ओर से खेलने वाली हरलीन दियोल प्रदेश टीम की दूसरी खिलाड़ी हैं। इससे पहले सुषमा वर्मा भी भारतीय टीम की सदस्य हैं।

कई सालों से हिमाचल टीम की ओर से खेल रही हैं हरलीन दियोल

पंजाब से संबंध रखने वाली हरलीन दियोल पिछले कई सालों से हिमाचल टीम की ओर से खेल रही हैं। हरलीन दियोल का चयन इसी वर्ष हुई सीनियर वूमैन क्रिकेट चैलेंजर ट्राफी के दौरान इंडिया रेड में हुआ था। ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हरलीन दियोल ने 42 रनों की पारी खेली थी और इंडिया रेड टीम ट्रॉफी की चैम्पियन बनी थी। उधर, एच.पी.सी.ए. के आंतरिक कमेटी सदस्य युधिष्ठिर कटोच ने बताया कि उन्होंने हरलीन को ग्राऊंड पर खेलते हुए देखा है उसका खेल सामान्य खिलाड़ी से अलग और अच्छा है। 

इंगलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ये खिलाड़ी शामिल

मिताली राज (कप्तान), झुलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, जुमिमाह, दिप्ती शर्मा, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), आर कल्पना, मोना मेशराम, एकता विष्ठ, राजेश्वरी गायेक्वाड, पूनम यादव, शिखा पांडे, मानसी जोशी, पूनम राउत व हरलीन दयोल।

Vijay