Himachal: अर्की में रिटायर्ड कर्मचारी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 04:15 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। सिविल अस्पताल अर्की में देर शाम एक 62 वर्षीय व्यक्ति को मृत पाया गया। मृतक की पहचान छोटा शिमला निवासी अमर चंद के रूप में हुई, जो हाल ही में सोलन जिले के अर्की में रह रहे थे। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुँची। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अमर चंद सचिवालय शिमला से रिटायर हुए थे। वे अर्की में अपने घर का निर्माण करवा रहे थे और पास ही एक किराए के कमरे में रह रहे थे।

बुधवार को उनके मकान मालिक की पत्नी ने उन्हें कमरे में अचेत अवस्था में देखा। पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जांच के दौरान मृतक के कमरे से कीटनाशक की एक शीशी और उससे महकता हुआ एक कप मिला है। यह भी पता चला है कि मृतक कुछ समय से परेशान चल रहे थे। बताया जाता है कि उनका बेटा अक्सर बीमार रहता था और वे खुद शराब पीने के आदी थे।

इस मामले में अभी तक किसी ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अर्की के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News