हिमाचल में बर्फबारी की देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Monday, Feb 12, 2018 - 01:09 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर सुबह से ही तेज बारिश और बर्फबारी जारी है। बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी छाई है। ऐसे ही कुछ बारिश और बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें देखिए। 


शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में बर्फ के गिर रहे फाहे। तापमान में गिरावट दर्ज।  


पर्यटन नगरी नारकंडा के निकट बनकोटी में बर्फबारी का सुंदर नजारा। डेढ़ फुट हुई बर्फबारी।


लाहौल के केलांग में भी भारी बर्फबारी। लोगों के खिले चेहरे। 


सिरमौर जिला के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। 


पालमपुर की धौलाधार श्रृंखलाओं पर हिमपात तथा निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज। 


कुल्लू-मनाली के पहाड़ों पर गिरी बर्फ। रोहतांग दर्रे सहित कुंजुम पास, शिंकुला पास में बर्फबारी।

सोलंगनाला में बर्फ के दीदार करने गए सैलानी फातरू और अंजनी महादेव में बर्फ के फाहे गिरते देख उत्साहित हो उठे। 


बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी स्वारघाट के आसपास जमकर बरसे मेघ। 


सोलन के साथ लगते ऊपरी इलाकों में हल्के बर्फ के फोहे गिरे।

नाहन में भी ताजा हिमपात से किसानों और सैलानियों के खिले चेहरे।