हिमाचल के दो तस्कर बहादुरगढ़ में गिरफ्तार (Video)

Sunday, Jun 10, 2018 - 07:46 PM (IST)

 

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में चरस की सप्लाई करने आए 2 तस्करों को पुलिस ने काबू कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी हिमाचल के कुल्लू शहर से बहादुरगढ़ में चरस की सप्लाई करने आए थे। जिन्हें एसआईटी बहादुरगढ़ की टीम ने केएमपी फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है अाज कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस की माने तो ये दोनों आरोपी पहली बार ही चरस की खेप लेकर बहादुरगढ़ आए थे और पुलिस को पहले ही इनके आने की सूचना मिल गई थी। एेसे में ये दोनों जैसे ही बहादुरगढ़ में एंट्री की पुलिस ने दोनों को चरस के साथ दबोच लिया। पुलिस ने दोनों तस्करों के कब्जे से करीब 4 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों तस्करों से पूछताछ जारी है। पुलिस उनके अन्य साथियों का भी सुराग लगाने की कोशिश में जुट गई है।

 

Punjab Kesari