हिमाचल की मक्की को मिले जीआई टैग, किसान यूनियन ने उठाई मांग

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 04:04 PM (IST)

शिलाई (रवि तोमर) : सिरमौर जिले में मक्की की फसल मुख्य रूप से उगाई जाती है, लेकिन स्वस्थ वर्धक मक्खी को न तो समर्थन मूल्य मिला है ना क्षेत्र से संबंधित पहचान मिल पाई है। ऐसे में किसान संघ अब मक्की को जीआई टैग यानि भौतिक संकेत (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) प्रदान करने की मांग उठाने लगे हैं। किसान संघों ने इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश सरकार को पत्र भेज कर मक्की को जीआई टैग प्रदान करने की मांग उठाई है। 

हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रफल के आधार पर मक्की की खेती दूसरी सबसे अधिक की जाने वाली फसल है। प्रदेश गेहूं के बाद मक्की सबसे अधिक उगाई जाती है। हिमाचल प्रदेश में उत्पादन के आधार पर मक्की का उत्पादन क्षेत्रफल के आधार पर भारत में सबसे अधिक है। पहाड़ी जलवायु में उगने के कारण प्रदेश की मक्की का स्वाद, शर्करा का स्तर, गुणवत्ता और पौष्टिकता बेहद अच्छी है। सबसे अच्छी बात यह है कि हिमाचल के किसानों ने मक्की के परंपरागत बीज को आज भी संरक्षित रखा है और खेती की प्रणाली भी पारंपरिक प्राकृतिक खेती पर आधारित है। यही कारण है कि हिमाचल की मक्की को खास तौर पर सिरमौर में पाए जाने वाली मक्की को जीआई टैग यानी भौतिक संकेत प्रदान करने की मांग की जा रही है।

हालांकि किसान संघों और कृषि विश्वविद्यालय ने जी आई टैग देने की कई बार मांग उठाई है। दरअसल प्रदेश में मक्की पैदा करने वाले किसान सीमांत किसान हैं और गरीबी की रेखा से नीचे रहते हैं। उच्च गुणवत्ता युक्त हिमाचल के मक्की कि दूसरे विडंबना ही है कि ना तो मक्की को समर्थन मूल्य प्राप्त है ना गेहूं की तरह एपीएमसी इसकी खरीद करती है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन के हिमाचल प्रदेश शाखा ने मक्की की फसल को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से खरीद की मांग उठाई है। साथ ही मक्की को जीआई टैग प्रदान करने की भी मांग की है, ताकि देश की सर्वश्रेष्ठ मक्खी को विश्व स्तर पर पहचान मिल सके। भारतीय किसान यूनियन ने इस संबंध में देश की कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। पत्र में मक्की के बारे में दीर्घकालीन नीति निर्माण की मांग की है। पत्र में हिमाचल प्रदेश की मक्की व आटे की अलग से जीआई टैग प्रदान कर अलग ब्रांड बनाने की मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News