हिमाचल की बेटी ने जीता मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड -2018 का खिताब

Sunday, Jan 21, 2018 - 06:31 PM (IST)

कलरी: बिलासपुर जिला के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। शिमला में आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स-2018 प्रतियोगिता में नेहा चौधरी को मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। गरीबी व भुखमरी थीम पर आधारित मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स प्रतियोगिता में नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके लिए उसे मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब मिला। नेहा मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स के खिताब से एक कदम पीछे रह गई। इस अवार्ड पर साऊथ अफ्रीका की सौम्य इब्राहिम ने कब्जा किया। 

मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स का खिताब हासिल न करने की मायूसी
नेहा ने बताया कि मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स का खिताब हासिल न करने की उन्हें थोड़ी मायूसी है लेकिन मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद वह बेहद खुश हैं। प्रतियोगिता में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल मोंटारियो ने जज की भूमिका निभाई। नेहा ने अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन का आभार प्रकट किया है। बता दें कि नेहा चौधरी द हिमालय ब्यूटी-2017 व मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया-2017 का अवार्ड भी जीत चुकी हैं। वहां से नेहा का चयन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स-2018 के लिए हुआ था। इसमें नेहा ने मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब हासिल किया है।