हिमाचल में 5 दिन बारिश पर अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

Tuesday, Jun 05, 2018 - 04:48 PM (IST)

शिमला (राजीव): हिमाचल में जून का महीना शुरू होते ही लोग तपने लगे हैं। लोगों का इस भीषण गर्मी से बुरा हाल है। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते पारे से पसीने छूट रहे हैं। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। लेकिन मौसम विभाग ने इस गर्मी से लोगों को कुछ राहत प्रदान करने के लिए 5 जून से 10 जून तक हिमाचल में बारिश, तेज हवाओं एवं तूफान की चेतावनी जारी की है।


बताया जा रहा है कि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर चल रहे थे लेकिन पिछले दो तीन दिनों से हो रही कुछेक क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 8 जून से 10 जून तक प्रदेश मैदानी क्षेत्रों में आंधी तूफान और बारिश को लेकर चेतावन भी जारी की गई है। 25 जून तक हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है। 
 

Ekta