हिमाचल में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी HRTC बस, मची चीख-पुकार, कई यात्री घायल

punjabkesari.in Saturday, Jan 17, 2026 - 10:00 AM (IST)

बल्द्वाड़ा (नरेश)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ गोभड़ता–निली रूट पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक व परिचालक सहित कुल 8 लोग सवार थे । 

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की यह बस गोभड़ता से मसेरन होते हुए सरकाघाट की ओर जा रही थी। सुबह करीब 8:00 बजे जब बस समसौह पंचायत के हवाणी गांव के पास पहुंची, तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि बस एक खेत में जाकर रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

राहत एवं बचाव कार्य

हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बस से निकालकर निजी वाहनों के माध्यम से तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। 

पुलिस की कार्रवाई

डीएसपी सरकाघाट, संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना में बस परिचालक को कोई चोटें नही आई हैं तथा अन्य घायलों का इलाज सरकाघाट अस्पताल में करवाया जा रहा है जिनका विवरण नियमानुसार है:

1.    खडकू राम, पुत्र संत राम, निवासी गांव जनहियां, डाकघर गेहरा, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी (हि.प्र.)
2.    दिनेश कुमार (चालक), पुत्र जालम राम, निवासी गांव व डाकघर पटरीघाट, तहसील बल्द्वाड़ा, जिला मंडी (हि.प्र.)
3.    ब्राह्मी देवी,पत्नी लाल सिंह, निवासी गांव कुसरू, डाकघर गेहरा, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी (हि.प्र.)
4.    कुन्ता देवी, पत्नी कश्मीर सिंह, निवासी गांव व डाकघर गेहरा, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी (हि.प्र.)
5.    कौशल्या देवी, पत्नी कश्मीर सिंह, निवासी गांव व डाकघर गेहरा, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी (हि.प्र.)
6.    नीमा देवी, पत्नी अश्वनी कुमार, निवासी गांव सरोहली, डाकघर सूरजपुर बाड़ी, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी (हि.प्र.)
7.    कौशल्या देवी, पत्नी किशन चंद, निवासी गांव व डाकघर गेहरा, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी (हि.प्र.)

दुर्घटना के कारणों की पहचान की जा रही है तथा इस संबंध में जांच प्रक्रिया जारी है। जांच पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने पुष्टि की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News