कांग्रेस में कोई बिखराव नहीं, एकजुटता के साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 05:49 PM (IST)

नादौन (जैन): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नादौन में कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी या बिखराव नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और एकजुटता के साथ अगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बिखराव कहां है हम इकट्ठे बैठे हैं। कांग्रेस में अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई हैं उसके अनुसार कार्य कर रहे हैं। जहां भी जरूरत होती है इकट्ठे होते हैं, इन लोगों को चुनाव भी लडऩा है तो प्रदेश के साथ-साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र को भी देखना है जो भाजपा को बिखराव नजर आ रहा है।  

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से दुखी है जनता
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा था कि महंगाई कम करेंगे, रोजगार देंगे लेकिन जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से दुखी है। पुलिस भर्ती के पेपर बेचे गए हैं, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। बच्चों व आम लोगों ने इस मामले में प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाने की कोशिश की कि इस मामले की सीबीआई जांच हो और दोषियों को सजा मिले। कांग्रेस भी यही मांग कर रही थी। कांग्रेस ने काम किया है और उन्हीं कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे जबकि भाजपा विकास की बजाय धर्म, जाति व क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम करती है। भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस की बात करती है। इस अवसर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह, शहरी इकाई के अध्यक्ष शम्मी सोनी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना देवी, मोती जोशी, राजेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोंटी संधू, कमल कम्मी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

नाकामियां छुपाने के लिए बिखराव की बात कर रही भाजपा : सुक्खू
कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियां छुपाने के लिए कांग्रेस में बिखराव की बात करके प्रोपोगंडा खड़ा करती है। जब से प्रतिभा जी कांग्रेस अध्यक्ष बनी मैं प्रचार समिति का अध्यक्ष और मुकेश अग्निहोत्री विधायक दल के नेता बने तब से भाजपा अपनी नाकाकियों को छुपाने के लिए बेवजह प्रोपेगंडा खड़ा कर रही है। निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने बारे सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने बारे आग्रह करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News