अगर आप भी शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, तो हो जाएं सावधान!

Friday, Jan 13, 2017 - 02:40 PM (IST)

आनी : हिमाचल प्रदेश में वीरवार को नए बस अड्डा पर पुलिस विभाग आनी द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बस व टैक्सी चालकों ने भाग लिया। एस.एच.ओ. भूप सिंह ने वाहन को सुरक्षित चलाने बारे जानकारी दी। इसके अलावा डी.एस.पी. बलदेव ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि बस, टैक्सी व नीजि वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी न चलाएं नहीं तो नियम के अनुसार वाहन चालक का लाइसेंस रद्द किया जाएगा और जुर्माना भी किया जाएगा। इसलिए कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन न चलाए।