हिमाचल पुलिस को मिला नया Boss, IPS सुमेश गोयल बने DGP

Wednesday, Jul 05, 2017 - 02:59 PM (IST)

शिमला: 1984 बैच के आईपीएस सोमेश गोयल हिमाचल के नए डीजीपी बन गए हैं। निवर्तमान पूर्व डीजी संजय कुमार की मौजूदगी में उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने गोयल का स्वागत किया। अभी तक सोमेश गोयल डीजी (जेल) के पद पर कार्यरत थे। हिमाचल में करीब 4 सालों से डीजीपी के पद पर आसीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुमार अब राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक बने। गृह मंत्रालय ने संजय कुमार को एनडीआरएफ के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें रिलीव करने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र मिल गया है।  


सीनियोरिटी में सबसे ऊपर सोमेश गोयल
कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले मरडी कांग्रेस की राज्य सरकार की पहली पसंद माने जा रहे हैं। हालांकि सीनियोरिटी में सबसे ऊपर सोमेश गोयल हैं। वह 1984 बैच के अधिकारी हैं। गोयल संजय कुमार से भी सीनियर हैं। कुमार 1985 बैच के आई.पी.एस. हैं लेकिन गोयल कांग्रेस सरकार की पसंद नहीं रहे हैं। उन्होंने सीनियोरिटी के मामले में कैट में भी याचिका दायर की थी। संजय को फरवरी महीने में हटाए जाने की चर्चाएं चल रही थीं। तब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि सरकार संजय को सम्मानजनक विदाई देगी। 


शिमला से ही करियर की शुरूआत
बिहार के सहरसा से संबंध रखने वाले आई.पी.एस. अधिकारी संजय कुमार ने अपने करियर की शुरूआत शिमला से ही की थी। वर्ष 1986 में नैशनल पुलिस अकादमी ने उन्हें प्रोबेशन पर शिमला भेजा था। ट्रेनिंग के बाद 2 सालों तक यहां सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे।