हिमाचल पुलिस के 10 इंस्पैक्टरों को मिला बड़ा तोहफा, 16 कर्मचारियों के हुए तबादले

Sunday, Apr 08, 2018 - 10:09 AM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल पुलिस विभाग के 10 इंस्पैक्टरों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। इसी कड़ी में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इंस्पैक्टर पद से डी.एस.पी. पदोन्नत हुए अधिकारियों में पवन कुमार, ओंकार सिंह, फिरोज खान, रणधीर सिंह, परम देव, अनिल कुमार, नारायण सिंह, रमेश चंद, अजय कुमार व राजू शामिल हैं। पदोन्नति पाने वाले उक्त अधिकारियों के अभी नई तैनाती आदेश जारी नहीं हुए हैं। सरकार ने अधिकारियों को 10 दिन के भीतर पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग देने के आदेश दिए हैं। मुख्यालय में ज्वाइनिंग देने के बाद इनकी आगामी तैनाती आदेश जारी किए जाएंगे। 


पुलिस विभाग ने 16 कर्मचरियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। एच.एच.सी. अयूब खान को फस्र्ट बटालियन जुन्गा से मंडी, जितेंद्र ठाकुर शिमला से सी.आई.डी., मीना कुमारी सी.आई.डी. से सी.आई.डी., जोगिंद्र सिंह सी.आई.डी. से सैकेंड़ आई.आर.बी. व अजीम अली सिरमौर से किन्नौर भेजा गया है। इसी तरह कांस्टेबल भरत कुमार कांगड़ा से फस्र्ट बटालियन जुन्गा, रोहित कुमार ऊना से फोर्थ आई.आर.बी., सुरेंद्र पाल सोलन से चम्बा, कपिल पाल फस्र्ट आई.आर.बी. से छठी आई.आर.बी., कैलाश पंवर सिरमौर से सी.आई.डी. व मोनिका को लाहौल-स्पीति से थर्ड आई.आर.बी. भेजा गया है। इसी तरह हैडकांस्टेबल पतवंत सिंह सिरमौर से स्टेट विजीलैंस, जय सिंह स्टेट विजीलैंस से किन्नौर, संजीव कुमार सिरमौर से सी.आई.डी., जमल खान सिरमौर से किन्नौर व सुभाष चंद सी.आई.डी. से हमीरपुर भेजा गया है।


4 ए.एस.पी. कोएस.पी. बनाने की तैयारियां
प्रदेश पुलिस विभाग के 4 ए.एस.पी. को एस.पी. बनाने की भी तैयारियां चल रही हैं। सूचना के अनुसार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही कुछ एस.पी. और डी.आई.जी. को भी पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। देखा जाए तो विभाग में डी.आई.जी. के 5 पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें डी.आई.जी. विजीलैंस, डी.आई.जी. सी.आई.डी. (इंटैलीजैंस), डी.आई.जी. सी.आई.डी. (सिक्योरटी), डी.आई.जी. नार्कोटिक्स और डी.आई.जी. साइबर क्राइम का पद शामिल हैं। 


इनके भी हुए तबादले
पुलिस विभाग ने हैडकांस्टेबल पुष्पा देवी को टी.टी.आर. से शिमला, कांस्टेबल हरप्रीत कौर को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से छठी आई.आर.बी. व अनिल कुमार को शिमला से सी.आई.डी.,एच.एच.सी. हरदेव सिंह मंडी से सी.आई.डी. व उत्तम सिंह को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से फोर्थ आई.आर.बी. और कांस्टेबल रेशभ शर्मा को सैकेंड से फर्स्ट आई.आर.बी. भेजा गया है।

Ekta