हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार; रोहडू में सप्लाई देने आए थे दोनों

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 01:52 PM (IST)

Shimla News: शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए रोहड़ू क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 83 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो कथित सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है।

तलाशी के दौरान 83 ग्राम चिट्टा बरामद

पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने रविवार देर रात यह कार्रवाई करते हुए महेंदली पुल, रोहड़ू के पास एक वाहन को रोका और तलाशी के दौरान 83 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस दौरान पंजाब के जिला मोगा निवासी 25 वर्षीय जश्नदीप सिंह और 25 वर्षीय धर्मप्रीत सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी रोहड़ू और चिड़गांव क्षेत्र में चिट्टे की खेप सप्लाई करने के इरादे से पहुंचे थे। आरोपियों के खिलाफ सोमवार रात को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News