जापान में होने वाली एशियन क्रोसमिंटन चैंपियनशिप में लोहा मनवाएंगे हिमाचल के खिलाड़ी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 01:14 PM (IST)

हरोली (दत्ता): हिमाचल के होनहार व मेधावी खिलाड़ियो ने अपनी प्रतिभा का बाखूबी प्रदर्शन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई क्रोसमिंटन में जीत हासिल की है। जिसके बाद अब वह फरवरी माह में जापान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए अपना लोहा मनवाएंगे। जानकारी देते हुए हिमाचल क्रोसमिंटन एसोसिएशन की महासचिव अंजू राणा ने बताया कि 8 से 10 नवंबर तक 3 दिनों तक नोएडा में चली ओपन अंतर्राष्ट्रीय क्रोसमिंटन प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ियो की ओर से कुल 27 मैडल हासिल किए गए। जिनमे 7 मैडल गोल्ड के अर्जित किए गए। इसमे 60 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया था। अंजू राणा ने बताया कि श्वेता राणा अकैडमी की ओर से हिमाचल के 6 खिलाड़ियो ने अपने कला कौशल का बाखूबी प्रदर्शन करते हुए अब्बल स्थान हासिल किए।

अंजू राणा ने बताया कि इससे पहले 11 से 13 अक्तूबर तक नोएडा में ही आयोजित हुई सेकेण्ड जूनियर नैशनल क्रासमिन्टन चैंपियनशिप में जिला ऊना व जिला कांगड़ा के खिलाड़ियो ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि 8 खिलाड़ियो में 6 लड़के व 2 लड़कियो ने हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का खासा प्रदर्शन किया था। अंजू राणा ने बताया कि नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन राज्यो के खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया था। इसमे सिंगल, डबल व मिक्स डबल के मुकाबलों में खिलाड़ियो ने अपना प्रदर्शन किया। जिसमे हिमाचल की टीम के वंश जसवाल व तुषार जसवाल की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल तक जीत हासिल की थी। वहीं जशनदीप सिंह कंग व आरुष शर्मा की जोड़ी ने डबल्स में क्वार्टर फाइनल खेला। इसी तरह सिंगल के मुकाबले में स्वास्तिक राणा ने क्वाटर फाइनल खेला। वहीं आकृति व तनवी की जोड़ी ने खासा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया।

इसी तरह तुषार जसवाल व आकृति की जोड़ी ने भी कांस्य पदक हासिल किया। अंजू राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियो का नोएडा में हुई आईसीओ 250 रैंकिंग के लिए चयन हुआ था। जिसके बाद 8 से 10 नवम्बर तक नोएडा में हुई अंतर्राष्ट्रीय ओपन क्रोसमिंटन चैंपियनशिप में श्वेता राणा अकैडमी की ओर से हिमाचल के सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। जिसमे जशनदीप ने गोल्ड मैडल हासिल किया। जबकि तुषार ने सिल्वर मैडल अर्जित किया। वही आकृति ने कांस्य पड़ल हासिल किया। जबकि हरीश, वंश व स्वास्तिक क्वार्टर फाइनल तक अपनी प्रतिभा दिखा पाए। अब अव्वल स्थान हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियो ने फरवरी माह में होने वाली सेकेण्ड अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। सभी खिलाड़ी फरवरी माह में जापान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News