गुजरात में दम दिखाएंगे हिमाचल के ये 8 खिलाड़ी, भारतीय कबड्डी टीम कैंप के लिए हुआ चयन

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 05:45 PM (IST)

बिलासपुर:  कबड्डी का खेल काफी लोगों को पसंद होता है। लोक इसमें हिस्से लेने के लिए दूर- दूर शहरों तक भी जाते हैं। कई स्कूलों में कबड्डी के खेल के बारे पूरी तरीके से बच्चों को तैयार किया जाता है। इसी खेल की चर्चा को लेकर यह बात सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि इंडिया कैंप के लिए प्रदेश के आठ खिलाड़ियों को चुना गया है। महिलाओं का कोचिंग कैंप स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया नेताजी सुभाष गांधीनगर गुजरात में होगा। 

भारतीय कबड्डी टीम के कोचिंग कैंप के लिए प्रदेश के आठ खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें 6 महिलाएं और 2 खिलाड़ी पुरुष वर्ग की टीम में शामिल हैं। इसी कैंप से एशियन गेम्स 2022 के लिए टीम इंडिया का चुनाव किया जाता है। दोनों टीमों के लिए अभ्यास 11 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा। महिलाओं का गुजरात और पुरुष टीम के लिए नई दिल्ली में अभ्यास शिविर लगेगा। महिला टीम में बिलासपुर से निधि शर्मा, कुल्लू से कविता, मंडी की भावना, सोलन से ज्योति, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी का चयन किया गया है। इनमें बलदेव सिंह और विशाल भारद्वाज का नाम शामिल किया गया है। हिमाचल के खिलाड़ी टॉप लिस्ट में हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News