Himachal: काल बनकर आई तेज रफ्तार पिकअप, कई गाड़ियां की चकनाचूर... बाइक को काफी दूर तक घसीटा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 01:40 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। सोलन के राजगढ़ रोड पर मंगलवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने भारी तबाही मचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप की गति इतनी अधिक थी कि चालक ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वहां खड़ी कारों के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल भी पिकअप के नीचे फंस गई। पिकअप चालक बाइक को काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस टक्कर के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और मौके पर काफी नुकसान हुआ है।

राहत की खबर

गनीमत यह रही कि इस जोरदार टक्कर के समय उन वाहनों में या उनके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से। फिलहाल, पुलिस पिकअप चालक से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News