हिमाचल की दिव्या बनी सेना में लेफ्टिनेंट, अब भरेगी सपनों की उड़ान

Friday, Mar 23, 2018 - 03:59 PM (IST)

कुल्लू: कुल्लू जिला के आनी की रहने वाली दिव्या मक्कड़ सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। उसने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। अब वह चेन्नई से सपनों की उड़ान भरेगी। दिव्या ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई न्यू पब्लिक स्कूल कुल्लू से ग्रहण की और उसके बाद आनी स्थित हिमालयन मॉडल में 12वीं की। दिव्या ने इस विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक तथा खेलकूद जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विद्यालय का नाम रोशन किया।


दिव्या ने अपने सपने को साकार करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखा। उसने कड़ी मेहनत से प्रौद्योगिकी स्नातक में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब से डिग्री हासिल कर पूरे विश्वविद्यालय में टॉप किया। दिव्या 2 अप्रैल से भारतीय सेना प्रशिक्षण संस्थान, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई (ओटीए) में 11 माह का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। 
 

Punjab Kesari