हिमाचल की नवविवाहित युवती की Goa में निर्मम हत्या

Sunday, Apr 28, 2019 - 02:58 PM (IST)

ऊना (विशाल): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की रहने वाली नवविवाहित युवती की की गोवा में निर्मम हत्या होने का मामला सामने आया है। युवती ऊना जिला के वार्ड नंबर 4 की निवासी है। मृतका की पहचान अलका सैनी (26) पुत्री विजय कुमार के रूप में हुई है। शनिवार देर रात इस संबंध में सूचना मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया और शोक की लहर दौड़ गई। हत्या कैसे हुई किसने की इसको लेकर संशय बना हुआ है लेकिन परिवार के सदस्य गोवा के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अलका ने लगभग 3 माह पहले ही प्रेम विवाह किया था और काफी अर्से से वह चंडीगढ़ में जॉब कर रही थी। वह अपने पति के साथ गोवा गई थी जहां उसकी हत्या हो गई।

अल्का के पति को आखिरी बार शनिवार को अज्ञात लोगों के साथ कमरे से बाहर जाते देखा गया था। ऊना पुलिस को गोवा पुलिस की ई-मेल प्राप्त हुई जिसमें शव को वेरिफाई करने के लिए अल्का सैनी का आधार कार्ड मेल किया गया। इसके आधार पर पुलिस ने परिवार के लोगों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया तो परिवार ने आधार कार्ड अलका का ही बताया। इसके बाद हत्या के संबंध में उन्हें जानकारी पुलिस द्वारा मुहैया करवाई गई। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि गोवा पुलिस की मेल आई थी जिसके बाद परिवार ने मृतका की पहचान अल्का सैनी के तौर पर की है। इस मामले की पड़ताल गोवा पुलिस कर रही है।


 

Ekta