हिमाचल की धरती ने खोया एक और वीर जवान
Thursday, Jan 20, 2022 - 01:02 PM (IST)
हमीरपुर : प्रदेश की भूमि ने एक और वीर जवान खो दिया है। हमीरपुर की बड़सर विधानसभा के सुरेंद्र ढटवालिया ने शहादत प्राप्त की है। सुरेंद्र उन जवानों में शामिल है जो कि मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस में हुए विस्फोट में शहीद हो गए थे। सुरेंद्र के साथ दो और जवानों की इस हादसे में मौत हो गई थी। यह हादसा मुंबई डॉकयार्ड पर हुआ था। जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना में एमसीपीओ रैंक के अधिकारी सुरेंद्र ढटवालिया युद्धपोत हादसे में शहीद हो गए हैं। शहादत के समाचार के बाद उनके पैतृक गांव सठवीं में शोक की लहर छा गई है। हर दुखद हादसे के बारे में सुनकर स्तब्ध हो गया है। शहीद जवान अपने पीछे माता केहरो देवी पत्नी नीलम कुमारी एवं दो छोटी-छोटी बेटियां अंशिका और काजल को छोड़ गए। शहीद जवान पिछले लगभग 30 वर्षों से भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे रहा था। शहीद की पार्थिक देह कल पैतृक गांव में पहुंच रही है। हालांकि इसके बारे में अधिकारियों को अभी तक कोई पुख्ता सूचना उपलब्ध नहीं हो सकी है। खबर की पुष्टि एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि परिवारजनों को जरूर इसकी सूचना नौसेना अधिकारियों की तरफ से मिली है।