हिमाचल की कविता पुंडीर का Youtube पर हिट हुआ पहाड़ी Song (Watch Pics)

Sunday, Aug 25, 2019 - 03:13 PM (IST)

सिरमौर: हिमाचल की बेटी कविता पुंडीर ने पहाड़ी गीत यारिऐ में खूब धमाल मचाया है। मॉडलिंग, टीवी डांस लाइव शो और पंजाबी एलबम गीतों में अभिनय कर चुकी कविता ने अब पहाड़ी एलबम में कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया है।


सिरमौर जिले के गिरिपार के शिलाई क्षेत्र के उभरते लोक गायक दीप खदराई और किरनेश पुंडीर के साथ कविता ने शानदार अभिनय किया है।


बता दें कि इस गीत की शूटिंग शिलाई कॉलेज, दूरदराज गांव ठोंठा जाखल, उत्तराखंड के चकराता में हुई है। इस गीत को दीप खदराई ने भी आवाज दी है।


कविता पांवटा कॉलेज में विज्ञान संकाय की छात्रा है। वह 'कितना दम टीवी रियलिटी शो' के फिनाले तक पहुंची थी।


वह मिस आईवा हिमाचल-2017 का खिताब जीत चुकी है। 2018 में उसकी 'मिस करदियां तो होणिएं जरूर' पंजाबी एलबम गीत भी काफी पसंद किया था।

Ekta