पति पर था अफेयर का शक....हिमाचल की JBT शिक्षिका ने पंचकूला में उठाया ऐसा खौफनाक कदम, घर में मच गई चीख-पुकार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 12:30 PM (IST)

हिमाचल डेस्क : हरियाणा के पंचकूला जिले के तहत आते कालका क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की एक जेबीटी शिक्षिका द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अनिता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल के सिरमौर जिले के सराह गांव की रहने वाली थीं और वर्तमान में कालका में किराए के मकान में रह रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें पति पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंखे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, मृतका अनिता कालका से सटे हिमाचल प्रदेश के परवाणु राजकीय स्कूल में जेबीटी टीचर के पद पर कार्यरत थीं और कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थीं। मृतका का पति रघुबीर गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है, जबकि उनका बेटा सोलन में अपने मामा के घर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि पति रघुबीर ने अपने बेटे को सूचित किया कि उसकी मां दो दिनों से फोन नहीं उठा रही है। इसके बाद बेटा अपने मामा देवीचंद के साथ कालका पहुंचा। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से लॉक होने के कारण जब सीढ़ी लगाकर खिड़की से कमरे के भीतर झांका गया, तो अनिता का शव पंखे से लटका मिला।

पति पर था अफेयर का शक

पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतका के कमरे से एक डायरी बरामद हुई है। अनिता ने डायरी में लिखे सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि वह अपने पति पर शक करती थीं और उनका किसी अन्य महिला के साथ संबंध था। इसी वजह से रघुबीर कई दिनों तक घर नहीं आता था, जिससे वे गहरे मानसिक तनाव में थीं। पुलिस के अनुसार, शनिवार को अनिता और रघुबीर के बीच आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस और झगड़ा हुआ, जिसके तुरंत बाद शिक्षिका ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए कालका पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। कालका थाना प्रभारी (SHO) प्रताप सिंह ने बताया कि 'सीन ऑफ क्राइम' टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। सुसाइड नोट वाली डायरी को कब्जे में ले लिया गया है, जिसे लिखावट के मिलान के लिए फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मृतका के भाई देवीचंद के बयानों के आधार पर आरोपी पति रघुबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News