हिमाचल को मिले 5 नए डीआईजी, अधिसूचना जारी

Friday, May 18, 2018 - 01:46 PM (IST)

 

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश को पांच नए डीआईजी मिले हैं। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पदोन्नति की संस्तुति मिलने के बाद पांच आईपीएस अफसरों को डीआईजी बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। जो अफसर डीआईजी बने हैं उनमें रतन सिंह नेगी, पुनीता भारद्वाज, रामेश्वर सिंह, सोनल अग्निहोत्री और प्रेम सिंह शामिल हैं। ये लोग लंबे समय से पदोन्नति का इंतज़ार कर रहे थे। राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिक 2000 बैच के रतन सिंह नेगी को पहली जनवरी 2014  से डीआईजी पदोन्नत किया गया है।  इसी तरह 2001 बैच की पुनीता भारद्वाज को एक जनवरी 2015 से डीआईजी माना जाएगा। 2003 बैच के आईपीएस रामेश्वर सिंह को पहली जनवरी 2017 से डीआईजी बनाया गया है।  2004 बैच के सोनल अग्निहोत्री और प्रेम सिंह को पहली जनवरी 2018 से डीआईजी बनाया गया है। 

 

kirti