हिमाचल का गबरू ले गया जापानी गुड़िया का दिल, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे

Sunday, Feb 10, 2019 - 12:34 PM (IST)

हमीरपुर: सुपरहिट फिल्म ‘लव इन टोक्यो’ का गाना ‘ले गई दिल गुड़िया जापान की’ को हिमाचली के युवक ने सच कर दिखाया है। बता दें कि हिमाचली के हमीरपुर जिला के बड़सर के रहने वाले युवक का एक जापानी गुड़िया पर दिल आ गया। दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने हिन्दू धर्म के रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। बता दें कि दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। आशीष पेशे से एक कंप्यूटर इंजीनियर है, जबकि क्यूरी ओकाबा एक गैर सरकारी संगठन में समाज सेविका का काम करती हैं।

 

Ekta