जज्बे को सलाम: हिमाचल के गबरू ने लद्दाख स्टॉक कांगड़ी चोटी पर फहराया तिरंगा

Tuesday, Jun 18, 2019 - 12:35 PM (IST)

बिलासपुर: हिमाचल के गबरू ने एक बार प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिलासपुर की फटोह पंचायत के पनोह निवासी पंकज चंदेल (23) ने महज 3 दिन में 20 हजार 187 फुट से अधिक ऊंचाई पर लद्दाख की स्टॉक कांगड़ी चोटी पर तिरंगा फहराया। एडवेंचर क्षेत्र में एक निजी कंपनी में बतौर टूर एडवाइजर कार्य करने वाले पंकज चंदेल ने बताया कि ऐसी कठिन यात्राओं के लिए न केवल विशेष प्रशिक्षण की जरूरत होती है बल्कि इसके लिए अदम्य साहस की भी जरूरत होती है।

पंकज ने बताया कि वह 2018 में भी इजराइल से आए विशेष एडवेंचर ग्रुप का सफल नेतृत्व कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें स्थानीय प्रशासन सम्मानित भी कर चुका है। इतना ही नहीं वह कंपनी के जरिए मनाली के माउंट फ्रेंडशिप चोटी सिक्किम के माउंट गोचीला सहित अनेक जोखिम पूर्ण स्थानों में फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी सहित अनेक अन्य देशों से आए एडवेंचर ग्रुप का सफल नेतृत्व कर चुके हैं।

Ekta