पंचतत्व में विलीन हुआ हिमाचल का सपूत, लोगों ने दी नम आंखों से अंतिम विदाई

Friday, Aug 31, 2018 - 02:18 PM (IST)

बडूखर (चंद्र): कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के तहत हड़वाल का सपूत जोगिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। शव यात्रा के दौरान स्थानीय पंचायत के चारो तरफ 'भारत माता की जय' के नारे गूंज रहे थे।


बताया जाता है कि वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में अरूणाचल में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जरनल ड्यूटी 25 बटालियन में कार्यरत थे और पिछले कुछ समय से वह दिल्ली हेडक्वार्टर में तैनात थे।


ड्यूटी के दौरान ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जोगिंदर अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक उनके शव को दिल्ली से हड़वाल लाया गया, जहां पर उन्हें अन्तिम विदाई दी गई।  

Ekta