Himachal: लकड़ी चोरी के आरोप में पंजाब के 4 लोग पकड़े

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 03:25 PM (IST)

हिमाचल डेस्क (ठाकुर): नालागढ़ की सैणीमाजरा बीट से अवैध रूप से खैर काटकर लकड़ी चोरी करने के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार देर रात वन बीट रख प्लासी ब्लॉक सैणी माजरा रेंज में एक गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से 4 मौछे खैर के बरामद हुए।

इसे वन कटुओं द्वारा अवैध रूप से काट कर ले जाया जा रहा था। 4 आरोपियों को भी मौके पर पकड़ लिया जिनकी पहचान संदीप सिंह पुत्र कुलविन्द्र सिंह, जगतार सिंह उर्फ बग्गा पुत्र मेवा सिंह दोनों निवासी गांव घनोला जिला रूपनगर पंजाब, सुखबीर सिंह पुत्र बलदेव राज निवासी गांव बुंगा साहिब जिला रूपनगर पंजाब और दारा सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव मियांपुर हण्डूर आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई।

आरोपियों के खिलाफ थाना नालागढ़ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News