Himachal Express: राजकीय सम्मान के साथ दुनिया से विदा हुए हिमाचल के 2 लाल, पढ़िए बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 05:46 PM (IST)

शिमला: कांगड़ा के नूरपूर क्षेत्र के गांव मैहरका निवासी सीआरपीएफ के हवलदार शेर सिंह (35) की झारखंड के गुमला में सोमवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से सोलन शहर कुनिहार से ताल्लुक रखने वाला मनीष का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।   अब एक क्लिक में पढ़िए राज्य की अब तक की बड़ी खबरें। तो अब एक क्लिक में पढ़िए राज्य की अब तक की बड़ी खबरें।   

झारखंड में हिमाचल का जवान शहीद, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
जिला कांगडा के नूरपूर क्षेत्र के गांव मैहरका निवासी सीआरपीएफ के हवलदार शेर सिंह (35) की झारखंड के गुमला में सोमवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव करवाने के लिए सीआरपीएफ की टीम झारखंड के गुमला में गई थी। गुमला में सीआरपीएफ कंपनी का कैंप लोहरदगा रोड स्थित पॉलीटैक्निक कॉलेज में लगा था।

आकांक्ष हत्याकांड : हरमेहताब को उम्रकैद की सजा व 3 लाख जुर्माना
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी के भतीजे आकांक्ष सेन की हत्या के मामले में जिला अदालत ने हरमेहताब उर्फ फरीद को दोषी करार दिया है। बुधवार को उसे उमरकैद व तीन लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई। वह करीब अढ़ाई साल से जेल में बंद है। सोमवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत में मामले की धाराओं में बदलाव करने की अपील की थी।

सियाचिन में शहीद हुए मनीष को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से सोलन शहर कुनिहार से ताल्लुक रखने वाला मनीष का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि लद्दाख क्षेत्र के सियाचिन ग्लेशियर में बीते सोमवार को भारी हिमस्खलन हुआ था। उस समय सेना के 6 जवान और 2 पोर्टल पेट्रोलिंग कर रहे थे। करीब 19000 फीट की ऊंचाई वाले बर्फीले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आकर सभी दबान दब गए थे।

अपने ही घर में महफूज नहीं बेटियां, सौतेले व सगे बाप ने ही कर डाले ये घिनौने काम
हमीरपुर जिला में पिछले 2 दिनों में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में पिता ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुराचार की वारदात को अंजाम दिया है। पहले मामले में भोरंज के सौतेले बाप ने अपनी अक्षम बेटी के साथ दुराचार किया है तो अब ताजा मामले में बड़सर में बाप ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ दुराचार किया है।

प्लास्टिक बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में लगी आग, लाखों का हुआ नुक्सान
चंबाघाट स्थित प्लास्टिक की पाइप बनाने वाली दो फैक्टरियों में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, कुलदीप सिंह राठौर बने रहेंगे अध्यक्ष
लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी हाई कमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग कर दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर हाई कमान ने भरोसा जताया है। कुलदीप सिंह राठौर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे और नई कार्यकारिणी गठन करने की जिम्मेदारी भी राठौर को सौंपी गई है।

नाकाबंदी पर ट्रक से हैरोइन की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
जिला बिलासपुर में पुलिस की एसआईयू टीम ने राष्ट्रीय मार्ग-205 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 10.94 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने ब्रह्मपुखर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान शक के आधार पर बिलासपुर से जुखाला की तरफ जा रहे एक ट्रक (एचपी 24सी-0407) को जांच के लिए रोका गया।

ऊना में मौत के रास्ते जिंदगी का सफर, कहीं भारी ने पड़ जाए यहां से गुजरना
आज़ादी के दशकों बाद भी जिला के तीन विधानसभा क्षेत्रों के बाशिंदों को आज भी स्वां नदी से होकर गुजरना पड़ता है। गौरतलब है कि स्वां नदी पर झलेड़ा के बाद नदी के आर-पार जाने के लिए केवलमात्र एक ही पुल गगरेट में बना हुआ है जिसकी वजह से लोगों को आर पार जाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ मंडी का ‘सामूहिक कन्यापूजन’
मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान 9 मार्च, 2019 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम के साथ सेरी मंच पर 1008 कन्याओं के सामूहिक पूजन की गतिविधि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-2020 में शामिल किया गया है। इसकी आधिकारिक सूचना बुधवार को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स प्रबंधन ने ई-मेल के जरिए उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर को दी है।

पत्र बम पर बोले विपिन परमार, कहा-संगठन और सरकार को करनी है आगामी कार्रवाई
प्रदेश सरकार में हलचल लाने वाले पत्र बम को लेकर जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। जांच रिपोर्ट में पूर्व मंत्री रवींद्र रवि का नाम सामने आने से भाजपा सरकार और संगठन में खूब हलचल मच गई है। पत्र बम में मुख्यमंत्री दफ्तर और सरकार के आला मंत्रियों के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाए गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News