हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के नतीजे किए घोषित

Wednesday, Jun 29, 2022 - 11:39 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा है। मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। विद्यार्थियों की मेरिट में 67 लड़कियां और 10 लड़के शामिल हैं। 90375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें 78573 विद्यार्थी पास हुए व 957 फेल हुए। इसके अलावा 1409 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई हैं। मंडी की देवांगी ओर प्रियंका ने टाप किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई व दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। करीब ढाई महीने के इंतजार के बाद आज परीक्षार्थियों को अपनी मेहनत के नतीजे देखने को मिले। परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

Content Writer

Jinesh Kumar