हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, मंडी से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी जिला अध्यक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 12:50 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार लंबे अंतराल के बाद अपने प्रदेश कार्यकारणी मंगलवार देर रात घोषित कर दी। इसके तहत 19 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव, 11 सचिव, 12 प्रवक्ता और 44 कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जो राठौर के साथ मिलकर कांग्रेस को आगे बढ़ाएंगे। जिसमें पूर्व आबकारी कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी को मंडी जिला कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है। 

प्रकाश चौधरी को अध्यक्ष चुनने पर उनके घर बुधवार सुबह से ही बधाइयां देने के लिए मंडी जिला के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके आवास डडोर में लगा रहा। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति के लिए केंद्रीय हाई कमान, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर, पण्डित सुख राम और रामलाल ठाकुर सहित आदि अन्य वरिष्ठतम नेताओं का आभार व्यक्त किया है। 
PunjabKesari
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हाई कमान ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, इसको वे बखूबी निभाएंगे और जिला मंडी की दस की दस विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। और मंडी के सभी कांग्रेस नेताओं को एक साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अकेला प्रकाश चौधरी अध्यक्ष नहीं बना है परन्तु जिला का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता अध्यक्ष बना है।

जिला मंडी में जो कमियां पिछले विधानसभा चुनावों में रही थी और पार्टी को जो नुकसान उठाना पड़ा था उन कमियों को दूर करने के पूरे प्रयास किये जांएगे और आगामी भविष्य में जिला में संगठन को मजबूत देने के लिए जी तोड़ मेहनत की जायेगी। कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों को साथ लेकर चलेंगे और योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रमों को अंजाम देंगे। उनके साथ बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री महेंद्र गुप्ता, पार्षद रजनीश सोनी, नाचन से दामोदर चैहान, कांग्रेस प्रवक्ता रोशन लाल कपूर, जगत लाल ठाकुर, सुदामा आदि उपस्थित रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News