कैबिनेट मंत्री बोले, मैं आज भी बैंक का कर्जदार

Monday, Feb 27, 2017 - 03:28 PM (IST)

कांगड़ा : प्रदेश कृषि व ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया सोमवार को जनसम्पर्क अभियान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र राजा का तालाब की पँचायत चकवाड़ी में स्थानीय लोगों से मिले। इस मौके पर पँचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों ने कृषि व् ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं को हल करने बारे आश्वस्त किया। सूजन सिंह पठानिया ने बताया कि उन्होंने पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाया। जबकि कुछ विपक्षी नेता भ्रामक प्रचार द्वारा लोगों को विकास के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनता जानती है कि आज उनके पास अपने गृह क्षेत्र के अतिरिक्त कहीं न् कोई घर है न् ही अन्यत्र कहीं कोई जमीन। जबकि आज भी वो बैंक के कर्जदार हैं। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य ध्येय अपने विधानसभा क्षेत्र  का समान करना है। आज पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके अथक प्रयास से आज तलाडा रेलवे स्टेशन के पास ओवरहैड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका  है। 6 महीने के लक्ष्य के साथ इसका निर्माण करके लोगों की इस चिरलम्बित मांग को सरकार साकार रूप देगी।

जल्द ही शुरू होगा निर्माण कार्य
उन्होंने बताया कि वरोह से तिहाल सड़क के लिए 8 लाख रूपए, वरोह से चकवाड़ी तालाब सड़क निर्माण के लिए 12 लाख,पंगोली से लाड़थ सड़क के लिए 12 लाख रूपए और वरोह से वरोह अपर के लिए कंक्रीट से बनने वाली सड़क हेतु रूपए स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं वरोह से तिहाल सड़क के लिए जल्द ही रूपए का प्रावधान किया जाएगा। इस अवसर पर सुजान सिंह पठानिया ने लोगों से आग्रह किया कि वो अपने युवा बच्चों पर कड़ी नजर रखें कि कहीं वो किसी नशे का सेवन तो नही कर रहा। सुजान सिंह पठानिया ने कहा गुरियाल व् लाड़थ के लोगों को वाहन सुविधा से जोड़ने हेतू निकट भविष्य में अंडर ग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग की सुविधा दी जाएगी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने राजा का तालाब के लोगों की चिरलम्बित मांग उपतहसील का आने वाले समय में पूरा करने बारे आश्वस्त किया।