अब हिमाचल में सरकारी सीमैंट भी मिलेगा महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

Friday, Feb 14, 2020 - 09:12 PM (IST)

डाडासीबा (ब्यूरो): यदि आप हिमाचल प्रदेश में नया मकान बनाने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। प्रदेश में सीमैंट के दामों में सीमैंट कंपनियों द्वारा भारी वृद्धि कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में बनने वाला सीमैंट प्रदेश के अंदर ही महंगी दरों पर बिक रहा है जबकि अन्य राज्यों में सीमैंट के दाम हिमाचल की अपेक्षा काफी कम हैं। ताजा आंकड़ों की बात करें तो खुले बाजार में अंबुजा का सीमैंट बैग 390 रुपए में बिक रहा है। सीमैंट विक्रेताओं का कहना है कि हाल ही में सीमैंट की दरों में बढ़ौतरी होने के कारण सीमैंट महंगा हुआ है, जिस कारण नया मकान बनाने का सपना पाल रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जानकारी के अनुसार खुले बाजार में बिकने वाला ही नहीं बल्कि सरकारी महकमों से मिलने वाला सीमैंट भी महंगा कर दिया गया है। एक महीना पहले सरकारी दरों पर मिलने वाले सीमैंट का रेट प्रति बैग 293 रुपए था जोकि अब 313 रुपए कर दिया गया है यानि प्रति बैग 20 रुपए की वृद्धि सीमैंट कंपनियों द्वारा कर दी गई है। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने सीमैंट के दामों में हुई वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सीमैंट कंपनियों के साथ वार्तालाप हुआ है तथा कंपनियों को टाइम बाऊंड यानि 20 दिन के अंदर सीमैंट के दाम कम करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि सीमैंट कंपनियां मनमानी करती हैं तो अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।

Vijay