तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण, 2 की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Friday, Nov 03, 2017 - 12:55 AM (IST)

फतेहपुर: पुलिस थाना फ तेहपुर के तहत सड़क हादसे में 2 की जान चली गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फ तेहपुर के साथ लगते स्थाना में हनुमान मंदिर के समीप हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार में सवार सभी लोग नंगल पंजाब के रहने वाले थे।  

पंजाब की ओर जा रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार उक्त कार में सवार होकर विनोद, स्वर्ण, दौलत सहित एक अन्य धमेटा से होते हुए वायां जगीर तलवाड़ा संपर्क मार्ग से पंजाब की ओर जा रहे थे। इस दौरान खटियाड़ जगीर तलवाड़ा संपर्क मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी राहत व बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को तुरंत उपचार के लिए तलवाड़ा अस्पताल व दूसरे को सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।