तेज रफ्तार कार ने कुचला मजदूर, अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Jan 24, 2018 - 11:05 PM (IST)

चम्बा: चम्बा-पुखरी मार्ग पर सड़क के किनारे नाली खुदाई के कार्य को अंजाम दे रहे एक मजदूर पर कार चालक ने गाड़ी चढ़ा दी जिसके चलते उक्त मजदूर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा भर्ती करवाया गया है। उधर, सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

तेज रफ्तार में थी कार 
जानकारी के अनुसार मुहम्मद बशीर पुत्र शेर मुहम्मद खान निवासी गांव पलेरा जिला पुंछ (जम्मू-कश्मीर) चम्बा-पुखरी मार्ग पर कियाणी के पास सड़क किनारे नाली खुदाई के कार्य में जुटा हुआ था तो चम्बा की तरफ से एक कार तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई और  मुहम्मद बशीर पर चढ़ गई, जिससे वह घायल हो गया। ए.एस.पी. चम्बा विरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।