पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता: चिट्टा सप्लाई करने वाला नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 02:57 PM (IST)

कुल्लू: कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से एक चिट्टा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उक्त सप्लायर नाइजीरिया का रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्रवाई 5 फरवरी को 10.5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए पीपलागे निवासी नेश राम के खुलासे बाद की है। आरोपी नेश राम ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया वह चिट्टा दिल्ली में एक विदेशी नागरिक से खरीदकर लाया था, जिसके चलते पुलिस की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दिल्ली जाकर उक्त नाइजीरियन को गिरफ्तार कर कुल्लू पहुंचाया है।

6 वर्षों से भारत में बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रहा था आरोपी

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय हेनरी वुचुव उर्फ मार्क पुत्र मैक्सवेल निवासी इमोस्टेट नाइजीरिया के रूप में हुई है। उक्त आरोपी दिल्ली में चिट्टे की सप्लाई करने का काम करता है। बताया जा रहा है आरोपी ने पिछले 2 महीनों में 10 विदेशी नागरिकों को ड्रग्स की सप्लाई की थी। ये सभी विदेशी नागरिक अभी जेल में बंद हैं। उक्त आरोपी 6 वर्षों से भारत में बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फॉरनर एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत भी कार्रवाई की है।

पुलिस की इस टीम ने गिरफ्तार किया आरोपी

पुलिस की स्पैशल टीम ने पूरे योजनाबद्ध तरीके से इस मिशन को अंजाम दिया। इस टीम में एएसआई श्यामल, हैड कांस्टेबल राजेश, विजय, शेखर, तरुण, कांस्टेबल मनोज, संदीप व गोपाल शामिल थे। एसपी कुल्लू ने टीम की इस कार्रवाई की तारीफ की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News