Solan: पंजाब से हिमाचल में हैरोइन सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, किन्नौर का रहने वाला है आरोपी

punjabkesari.in Sunday, Jun 15, 2025 - 07:23 PM (IST)

सोलन (अमित): साेलन पुलिस ने पंजाब से हिमाचल में हैरोइन की सप्लाई करने के आरोप में एक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला का रहने वाला है और पंजाब के डेरा बस्सी में रह रहा था। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की।

यह मामला तब सामने आया था जब कुछ समय पहले सोलन पुलिस ने धर्मपुर क्षेत्र में एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने एक कार को रोका और उसमें सवार राहुल कुमार और अर्जुन नाम के दो युवकों से करीब 11 ग्राम हैरोइन बरामद की। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली।

राहुल और अर्जुन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ में दोनों ने हेरोइन के स्रोत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने हेरोइन सप्लायर संदीप का पता लगाया और उसे पंजाब के डेरा बस्सी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का एक हिस्सा है और पुलिस इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News