नाइजीरियन के घर से 28.49 ग्राम चिट्टा बरामद, धर्मपुर में चिट्टे सहित 3 युवक गिरफ्तार (Video)

Tuesday, Aug 07, 2018 - 04:57 PM (IST)

सोलन: नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम असर दिखाने लगी है। पुलिस जनता के सहयोग से चिट्टे के गढ़ तक पहुंचने में कामयाब हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने दिल्ली से 28.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कुछ दिनों पहले सोलन के एक युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दिल्ली से विदेशी मूल के व्यक्ति को चिट्टे की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अब पकड़े गए नाइजीरियन के दिल्ली स्थित आवास से 28.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने नाइजीरियन का पासपोर्ट भी बरामद कर लिया है। इमसें उसका नाम लारडो कॉनन बारिस पता चला है। वह भारत में बिजनैस वीजा पर रह रहा था।

धर्मपुर में 17 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार
एस.पी. मधूसुदन शर्मा ने बताया कि चिट्टे के खिलाफ चल रही मुहिम में लोगों का पुलिस को भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसके आलवा धर्मपुर में भी सूचना के आधार पर 3 युवकों को 17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर एक आल्टो कार को रोककर चैक किया। इस दौरान कार में 3 युवक सवार थे। उनके पास से 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी विजय, सुनील व पंकज कंडाघाट व शिमला के रहने वाले हैं। एस.पी. ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार वार्ता में उनके साथ ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

Vijay