Kangra: कार से 25.19 ग्राम हैरोइन बरामद, पंजाब की युवती व 3 युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 01:32 PM (IST)

गग्गल (अनजान): गग्गल पुलिस थाना की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 लाेगाें काे 25.19 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आराेपियाें में एक युवती भी शामिल है। जानकारी के पुलिस काे सूचना मिली थी कि शाहपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार में हैराेइन लाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। जैसे की उक्त कार नाके पर पहुंची ताे उसे जांच के लिए राेक लिया गया। कार में एक युवती व युवक सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 25.19 ग्राम हैरोइन बरामद हुई़, जिस पर कार सवार चाराें लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरपिंदर (30), रूपिंदरजीत कौर (21), अमृतपाल (22) और रूपिंदर सिंह (26) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के बटाला निवासी हैं। जांच में सामने आया कि अमृतपाल एक लकड़ी ठेकेदार के पास काम करता है, जबकि रूपिंदर सिंह दिहाड़ी-मजदूरी करता है। गुरपिंदर और रूपिंदरजीत कौर मंगेतर हैं और दोनों को वर्ष 2024 में विभिन्न कारणों से रूस से निर्वासित कर दिया गया था। तब से वे बटाला में ही रह रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बरामद हैरोइन काे कब्जे मे लेकर आराेपियाें के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।