राजगढ़-हाब्बन सड़क पर पुलिस ने कार से पकड़ा चिट्टा, 3 युवक गिरफ्तार

Thursday, Jun 09, 2022 - 10:00 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने 3 युवकों को 3.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने राजगढ़-हाब्बन सड़क पर कढीयूत के पास एक कार को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसमें  सेलगभग 3.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कार में 3 युवक सवार थे। उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay